बारिश के बाद आमजन को राहत, किसानो के चेहरे खिले
![बारिश के बाद आमजन को राहत, किसानो के चेहरे खिले](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_667bfe5005996.jpg)
गोविन्दगढ़,अलवर
गोविन्दगढ़ क्षेत्र में आज हुई बारिश से आमजन ओर किसान के चेहरे खिल उठे। क्षेत्र में आज बुधवार को हुई पहली जोरदार बारिश के बाद खुशनुमा माहौल हो गया। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से भयंकर गर्मी , उमस का प्रकोप था और जहां लोग घरों से बाहर भी नहीं निकल रहे थे, वहीं अचानक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
यह बारिश भीषण गर्मी के बाद लोगो को काफी राहत देगी। इस बारिश के बाद हालांकि कस्बे के पंचायत समिति परिसर में पर पानी भर गया। बस स्टेण्ड , सीकरी बाई पास स्थित कॉलोनी , शिव कॉलोनी, कदम कॉलोनी आदि स्थानों पर पानी का जमाव एकत्रित हो गया। बस स्टेण्ड पर तो नालो से पानी का निकास नही होने पर दुकानदारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वही किसान बुवाई के लिए बाजरे ओर ज्वार के बीज खरीदते नजर आए।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)