कठूमर राजकीय विद्यालय में मेगा पीटीएम एवं निपुण मेले का हुआ आयोजन
कठूमर (दिनेश लेखी)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कठूमर में शुक्रवार को मेगा पीटीएम एवं निपुण मेले का आयोजन हुआ। इस मौके पर पंडित मनोज भारद्वाज ने सर्वप्रथम विनिर्मित सरस्वती मंदिर का पंचामृत द्वारा अभिषेक कर हवन करवाया।
इधर मेगा पेटीएम में शिक्षक अभिभावक के बीच में विचार विमर्श किया गया। अभिभावकों को बच्चों के विकास एवं शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। विद्यालय में निपुण मेले का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा स्पून रेस, जलेबी दौड़ एवं रस्सा कस्सी की प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ भाग लिया गया। विजेता घोषित किए गए विद्यार्थियों को वार्षिकोत्सव के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा।