नौगावा तहसील के गाँव पाटा के जंगलो मे मिली लाश
![नौगावा तहसील के गाँव पाटा के जंगलो मे मिली लाश](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_667d7244bf845.jpg)
नौगावा तहसील के गाँव पाटा मे लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव पूरी तरह कंकाल बन चूका था। बकरीयों को चराने गए गवाले जगत सिंह निवासी देवी का थान ने बताया की रोजाना की तरह वह बकरियों को चराने के लिए पहाड़ पर गया था की तभी उसकी बकरियां डर का भागने लगी। जब नजदीक जाकर देखा तो एक शव सड़ी गली अवस्था मे पड़ा था। जिसकी सूचना साथियों को दी। सूचना मिलने पर नौगावा थाना पुलिस के दो सिपाही जगत सिंह एवं मुरारी यादव मौके पर पहुँचे। शव पूरी तरह से कंकाल बन चूका था। शव के पास मिले कपड़ो के आधार पर मृतक की पहचान मुबारिकपुर निवासीखेमचंद उर्फ अंकल पुत्र श्री छोटेलाल जाति कोली के रूप मे की गई । जो 24 मई को अपने घर से अर्द्धरात्रि करीब दो बजे के आस पास निकल गया था । मृतक मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर था। परिजनों के द्वारा नौगावा थाने मे गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गईं थी।
- छगन चेतीवाल
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)