बांध में सिंघाड़े की बेल लगाते समय युवक की डूबने से मौत: पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा

Jul 18, 2024 - 17:57
Jul 18, 2024 - 18:03
 0
बांध में सिंघाड़े की बेल लगाते समय युवक की डूबने से मौत:  पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) रैणी क्षेत्र के कीलपुरखेड़ा स्थित बांध में डूबने से एक युवक की गुरुवार की देर रात्रि मौत हो गयी। जिसकी सूचना सिविल डिफेंस व रैणी पुलिस को दी। सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम एवं रैणी पुलिस मौके पर पहुंची। सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक मदनमोहन के शव को कब्जे में ले रैणी चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचाया। मृतक के चाचा का लड़का चन्द्रप्रकाश कहार ने बताया कि उनका शुरू से ही सिंघाड़े का काम है। जोकि मदनमोहन बांध में सिंघाड़े के बेल लगा रहा था। जिस दौरान वह डूब गया। डूबने से उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................