नारायणपुर गांव में वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर की तर्ज पर होगा राधा मदन मोहन मन्दिर का निर्माण कार्य, बसंत पंचमी को रखी मंदिर की आधारशिला

Jan 23, 2026 - 14:06
 0
नारायणपुर गांव में वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर की तर्ज पर होगा  राधा मदन मोहन मन्दिर का निर्माण कार्य, बसंत पंचमी को रखी मंदिर की आधारशिला

सकट (अलवर) क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित श्री यति नारायण भागवत कुंज आश्रम में भामाशाहों के सहयोग से वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर की तर्ज पर राधा मदनमोहन मन्दिर का निर्माण किया जाएगा। मंदिर निर्माण कार्य को लेकर बसन्त पंचमी के पावन पर्व पर आश्रम के महंत सांई राम महाराज व बागेश्वर धाम के महंत कपूर गिरी महाराज ने शुभ मुहूर्त में विधिवत मंदिर निर्माण कार्य की (नींव) आधारशिला रखी गई। मंदिर निर्माण कार्य की आधारशिला रखने से पूर्व पं रामबाबू शर्मा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ नींव के पत्थरों की पूजा अर्चना का कार्यक्रम सम्पन्न करवाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हरे रामा  हरे कृष्णा नाम का संकीर्तन किया व भगवान के जयकारे लगाए। ग्रामीणों ने बताया कि यति नारायण भागवत कुंज आश्रम में निर्मित पुराने राधा मदन मोहन मन्दिर की जगह अब नए राधा मदन मोहन के भव्य मन्दिर का निमार्ण कार्य करवाया जाएगा जो  वृन्दावन के चंद्रोदय मंदिर की तर्ज पर किया जाएगा। इस मौके पर मंदिर निर्माण कार्य के मुख्य सहयोगी किशन पाल सिंह तंवर सीकर, पं रामोतार शर्मा, सुंदरलाल शर्मा, सतीश शर्मा, गिरधारी लाल, प्रहलाद, धर्म सिंह, छोटेलाल, मोतीलाल सैनी, पूर्व सरपंच फतेह राम मीणा, लीलाराम मीणा, अशोक सेठ, अजय सिंह,प्रेम सिंह राजपूत, रेवड़ मल सैनी, मुरारी छीपा, रतन लाल हल्कारा, महावीर धवन, हजारी लाल सैनी, पूरण मल चौला, लोकेश प्रजापत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................