दुजाना में स्कूली बच्चों ने तिरंगा झंडा लेकर निकाली रैली, हर घर तिरंगा अभियान के लिये किया जागरुक

Aug 10, 2024 - 17:15
 0
दुजाना में स्कूली बच्चों ने तिरंगा झंडा लेकर निकाली रैली, हर घर तिरंगा अभियान के लिये किया जागरुक

सुमेरपुर (पाली /राकेश कुमार लखारा ) सुमेरपुर: शनिवार को सुमित्रा देवी पन्नालाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुजाना के बच्चों ने लंबी तिरंगा रैली निकाली है। हर घर तिरंगा के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई इस रैली को बच्चों ने सार्थक भी किया है। शनिवार  की सुबह राजकीय विद्यालय से शुरू हुई तिरंगा रैली में छोटे छोटे बच्चों ने राष्ट्र ध्वज के लिए बड़े बुजुर्गों को संदेश दिया है। तिरंगा मेरी शान है, और झंडा गीत गाते बच्चों ने हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की है।

रैली में साथ चल रहे शिक्षक और अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तो जोश से लबरेज बच्चों ने पूरे गांव की हर गली, चौराहों को नाप डाला है। यह रैली मुख्य बस स्टैंड, मीणों का वास, ब्राह्मणों का वास आदि में होते हुए पुनः विद्यालय में समाप्त हुई है। रैली का समापन प्रधानाचार्य द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ है। इस मौके पर संपतराज वैष्णव, फूटरमल गर्ग, ईश्वर सिंह राणावत, हडमत सिंह, रमेश , शिक्षकों सहित बच्चों ने जोश और उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................