हर घर तिरंगा अभियान, निकाली बाइक रैली

Aug 12, 2024 - 17:57
 0
हर घर तिरंगा अभियान,  निकाली बाइक रैली

सुमेरपुर / पाली (राकेश कुमार लखारा)

सुमेरपुर : सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम पंचायत दुजाना के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियों ने राजकीय विद्यालय के छात्रों की अगुवाई में बाइक रैली निकाली। रैली ग्राम पंचायत से शुरू होकर मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस ग्राम पंचायत में समाप्त हुई। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी  सुरेश सिंह राजपुरोहित ने बताया है कि 15 अगस्त तक देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत लोगों को अपने घरों और दफ्तरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पंचायत के जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाल कर ग्रामवासियों को 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनने की शपथ दिलाई गई । बाइक रैली में प्रमुख रूप से गोविंद कुमार मीणा, फतेह लाल, संपतराज वैष्णव, गुणराज मीणा, छगन मीणा,दूदाराम मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत के कर्मचारी एवं विद्यालय के छात्र छात्राओं सहित नागरिक उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................