29 सितंबर से होगा रामलीला का मंचन: श्री आदर्श कला मंडल की सभा का हुआ आयोजन

Sep 2, 2024 - 18:42
 0
29 सितंबर से होगा रामलीला का मंचन: श्री आदर्श कला मंडल की  सभा का हुआ आयोजन
प्रतिकात्मक छवि

लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कस्बे की श्री आदर्श कला मंडल की  सभा का आयोजन किया गया। श्री सार्वजनिक पुस्तकालय के हाल में आयोजित की गई सभा में सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष का चुनाव किया गया। रवि कुमार शर्मा को दोबारा अध्यक्ष चुना गया। आदर्श कला मंडल द्वारा रामलीला मंचन के बारे में विचार विमर्श किया गया। सभा में सर्वसम्मति से  14 सितंबर 2024 बल्ली पूजन एवं 29 सितंबर रामलीला मंचन प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। आयोजित सभा में हीरालाल सैनी, दुल्ली सैनी, सुभाष चंद शर्मा, जगदीश साहू, आनंद आर्य, सुनील हरियाणा, नरेंद्र स्वामी, पुनीत अवस्थी, सत्येंद्र सैनी, सुंदर सैनी, गौरव इन्दोरिया सहित अन्य सदस्य लोग मौजूद रहे।

  • कमलेश जैन

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................