कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2023 18 सितम्बर से होंगे दस्तावेज सत्यापन

Sep 11, 2024 - 18:33
 0
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2023 18 सितम्बर से होंगे दस्तावेज सत्यापन

भरतपुर, 11 सितम्बर। कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2023 के तहत राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा गैर अनुसूचित क्षेत्र के 385 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 45 पदों को सीधी भर्ती से भरने हेतु दोगुना अभ्यर्थियों को पात्रता की जांच एवं सत्यापन हेतु सूचीबद्ध किया गया है।
संयुक्त निदेशक कृषि आरसी महावर ने बताया कि उक्त पदों हेतु सूचीबद्ध अभ्यर्थियों की 18 सितम्बर से 27 सितम्बर 2024 तक पात्रता की जॉच एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्य कृषि विभाग द्वारा राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, अकादमी भवन, पांचवी मंजिल, टोंक रोड, दुर्गापुरा, जयपुर में किया जावेगा। अभ्यर्थी पात्रता जॉच एवं दस्तावेज सत्यापन हेतु दिनांकवार एवं रोल नम्बरवार विस्तृत सूचना राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in  व https://rssb.rajasthan.gov.in  और कृषि विभाग की वेबसाइट https://agriculture.rajasthan.gov.in पद पर प्राप्त कर सकते हैं।

  • कोशलेन्द्र दत्तात्रेय 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................