सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना: नकदी एवं जेवरात ले उड़े

Sep 17, 2024 - 18:31
 0
सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना:  नकदी एवं जेवरात ले उड़े

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ कस्बे के कीर्ति नगर कॉलोनी में सूने मकान को चोरो ने निशाना बना करीब 2 लाख रुपये की नगदी सहित सोने-चांदी की जेवरात पार कर ले गए। सूचना पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया व चोरो की तलाश में जुट गई। मकान मालिक गिरिश सचदेवा ने बताया कि वह 14 सितम्बर को उज्जैन महाकाल के दर्शन करने परिवार के साथ गए हुए थे। जब वह आज मंगलवार को राजगढ़ लौटे तो सुबह घर पहुंचे। जहां मैन गेट का ताला लगा हुआ था व अंदर के कमरों के ताले टूटे हुए थे। सारा सामान बिखरा हुआ था। जिसमे देखने पर पता लगा की अलमारी करीब दो लाख रुपये की नगदी व खुल्ले पैसे रखे हुए थे। इसके अलावा उनकी पत्नी, बच्चो व माताजी के जेवरात रखे हुए थे। जिनकी कीमत करीब 7 से 8 लाख रुपये थी। जिन्हें चोर चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि चोर करीब दो लाख रुपये नगदी सहित अन्य सामान पार कर ले गए है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................