गौमाता के साथ जीव जंतुओं के सेवा कार्य में पशुपालन विभाग के अधिकारी कर्मचारी जुटे

सेवाकार्य में कोताहि बर्दाश्त नहीं,, विधायक राजेंद्र प्रधान

Sep 19, 2024 - 18:53
 0
गौमाता के साथ जीव जंतुओं के सेवा कार्य में पशुपालन विभाग के अधिकारी कर्मचारी जुटे

महुवा (अवधेश अवस्थी)  महुवा उपखंड क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर क्षेत्र स्थित राजकीय ब्लॉक वेटरनरी हेल्थ ऑफिस बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय महुवा मैं  पशुपालन विभाग नोडल महुवा के  पशु चिकित्सकों ,पशुधन सहायकों की मीटिंग गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र प्रधान ने नोडल अधिकारी डॉक्टर करण सिंह मीणा की उपस्थिति में ली, इस दौरान विधायक राजेंद्र प्रधान व गौपुत्र सेना के राष्ट्रीयसचिन गौ पुत्र अवधेश अवस्थीका पशुपालन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा माला साफा पहनाकर स्वागत किया गया, इस दौरान विधायक राजेंद्र प्रधान ने सभी उपस्थित पशुपालन विभाग केकर्मचारियों अधिकारियों का  परिचय लेकर सभी को उनके द्वारा की जा रही पशुपालन संबंधितसेवाओं के साथ उनके कार्यक्षेत्र में विधायक स्तर पर किसी प्रकार की मदद आवश्यकता की जानकारी ली 

इसके बाद विधायक राजेंद्र प्रधानने कहां की पशु चिकित्सा संबंधित किसी भी प्रकार की कमी क्षेत्र में नहीं रखी जाएगी इसलिए आप सभी से मैं आशा करता हूं कि आप सभी गौ माता के साथ जीव जंतुओं, पशुपालकों के पशुओं की सेवा कार्य में लगातार प्रयासरत हैं लेकिन कुछ जगह से समय-समय पर शिकायत मिलती है कि गौ माता ,नंदियों व जीव जंतुओं की सेवा समय पर नहीं हो  रही है, इसलिए आप सब आज के बाद किसी भीगौ माता के साथ जीव जंतुओं व पशुपालकों के पशुओं की सेवा कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतेंगे यह आपको विशेष तौर पर ध्यान रखना है अपनी सेवा कार्यों मेंलापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के संबंधित विभाग को जानकारी देकर कठोर कार्रवाई करवाई  जावेगी

इस दौरान उन्होंने गौ माता के साथ जीव जंतुओं की पशुपालकों की बेहतरसेवा कार्य करने वाले अधिकारी,कर्मचारियों को सम्मानित करने घोषणा की, इस दौरान विधायक राजेंद्र प्रधान, ने गोपुत्र सेना के राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र अवधेश अवस्थी, उपनिदेशक,नोडल अधिकारी डॉक्टर करण सिंह मीणा, डॉक्टर सुभाष फौजदार, डॉक्टर सरदार सिंह मीणा, डॉक्टर लखन सिंह सैनी, डॉक्टर ललित गौड़, डॉ सौरभ गोयनका, व पशु चिकित्सा सहायक,पशुधन सहायक, सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़  मां के नाम के  तहत  पशु चिकित्सालय परिसर मैं दर्जनों पेड़ पौधे लगाएं

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................