गृह राज्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में श्रीमति पाना देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ महिला दिवस एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

भारतीय संस्कृति ने हमेशा दिया है महिला कल्याण का संदेश: गृह राज्य मंत्री जवाहर बेढम

Mar 8, 2025 - 20:03
 0
गृह राज्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में श्रीमति पाना देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ महिला दिवस एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

कोटपूतली–बहरोड़ (08 मार्च/भारत कुमार शर्मा) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्रीमती पाना देवी मोरीजावाला राजकीय कन्या महाविद्यालय, कोटपूतली में महिला दिवस और वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन माननीय राज्य मंत्री गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग जवाहर सिंह बेढम के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोटपूतली विधायक श्री हंसराज पटेल बतौर अध्यक्ष, राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर के पूर्व सदस्य ब्रह्म सिंह और जनप्रतिनिधि हीरालाल रावत बतौर विशिष्ट अतिथि और जनप्रतिनिधि उपेन यादव शामिल हुए।

  • भारतीय संस्कृति में महिलाओं को माना है सर्वश्रेष्ठ: जवाहर बेढम 

गृह राज्य मंत्री जवाहर बेढम ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला कल्याण की इस प्रतिबद्धता के अनुरूप लोकसभा में महिलाओं के समान प्रतिनिधित्व हेतु 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान के साथ नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास कर उसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू की है।

सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं और नीतियों के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक संबल सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा की माननीय प्रधानमंत्री का मानना है विरासत और विकास दोनों महत्वपूर्ण है। हमारी विरासत और हमारी संस्कृति हमें महिला कल्याण का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि हाड़ी रानी ने साहस, पन्नाधाय ने हमें समर्पण और अमृता देवी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। 

सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 500 कालिका यूनिट गठित करने का प्रावधान किया है। सरकार गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के कल्याण के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदा से ही सम्मान और पूज्य स्थान प्राप्त है। उन्होंने शास्त्रों का उल्लेख करते हुए कहा, "यत्र नार्यस्तु पूज्यते, रमंते तत्र देवता," जिसका अर्थ है—जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। यह विचार भारतीय सभ्यता की उस गहरी जड़ को दर्शाता है, जो नारी शक्ति को समाज की आधारशिला मानती है।

उन्होंने कहा कि हमारी परंपराओं में महिलाओं को देवी स्वरूप मानकर उनकी विभिन्न रूपों में आराधना की जाती है। मां लक्ष्मी समृद्धि की अधिष्ठात्री हैं, मां सरस्वती ज्ञान और विद्या की प्रतीक हैं और मां दुर्गा शक्ति और पराक्रम का स्वरूप हैं। ठीक इसी प्रकार, समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है—चाहे वह परिवार हो, शिक्षा हो, राजनीति हो या राष्ट्र निर्माण।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक व्यक्ति को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे मां, बहन, बेटियों के उत्थान और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। 

कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पाना देवी महाविद्यालय की स्थापना की कहानी और भामाशाहों व समाज सेवकों के योगदान के बारे में बताया। उन्होंने बालिकाओं को उद्बोधित करते हुए कहा कि सतत मेहनत से कामयाबी जरूर मिलती है। उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस हेतु श्रीमति पाना देवी महाविद्यालय परिसर में बालिकाओं की सुरक्षा हेतु सादा वर्दी में दो महिला पुलिस कार्मिक भी तैनात की गई है।

जनप्रतिनिधि हीरालाल रावत ने कहा कि बालि

काएं मेहनत करते हुए उच्च पदों पर पहुंचे एवं देश की नीतियों में अपना योगदान देवें। राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर के पूर्व सदस्य ब्रह्म सिंह ने कहा कि महिलाएं अपनी शक्ति को पहचाने, यदि उन्होंने अपनी शक्ति को पहचान लिया तो विश्व एवं समाज की तस्वीर को बदल सकती है। बालिकाएं मेहनत करते हुए हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करते हुए जिले का नाम रोशन करें। जनप्रतिनिधि उपेन यादव ने कहा कि बालिकाएं अपने आप को कभी भी कमजोर न समझे आने वाला समय आपका है।

गृह राज्य मंत्री का किया भव्य स्वागत - गृह राज्य मंत्री के आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आयोजकों द्वारा माला पहना कर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। स्काउट एवं गाइड की बालिकाओं द्वारा सलामी दी गई। गृह राज्य मंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की तस्वीर पर द्वीप प्रज्ज्वलन कर की। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पारितोषिक वितरण कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक प्रो. डॉ. आरपी. गुर्जर ने महाविद्यालय में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, महाविद्यालय स्टॉफ व बालिकाएं उपस्थित रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है