भाजपा के होली से स्नेह मिलन में जमकर उड़ा अबीर गुलाल

भाजपा जिलास्तरीय होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ता और राज्यमंत्री देवासी, सांसद चौधरी, जिलाध्यक्ष डॉ.भंडारी संग उमंग व उल्लास के साथ मनाया रंगोत्सव

Mar 16, 2025 - 15:18
 0
भाजपा के होली से स्नेह मिलन में जमकर उड़ा अबीर गुलाल

सिरोही , रमेश सुथार

रंगोत्सव होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला सिरोही के तत्वावधान में आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह में जिले भर के पार्टी पदाधिकारीयो,वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने मिलकर हर्षोल्लास से होली के विविध रंगो के साथ एक दूसरे को गुलाल रंग मलते हुए टीका लगाकर शुभकामनाएं दी।
रविवार को मुख्यालय स्थित पनियारी गार्डन परिसर में जिले भर से आए कार्यकर्ताओं ने आपसी स्नेह सौहार्द के साथ एकजुटता का संकल्प दोहराकर होली पर्व की खुशियां मनाते हुए सामाजिक समरसता का संदेश दिया। समारोह में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, जालौर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, विधायक समाराम गरासिया, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, वरिष्ठ भाजपा नेत्री तारा भंडारी सहित संत सानिध्य मिला जिसमें महंत तीर्थगिरी महाराज, संत राजूगिरी महाराज, संत भजनाराम महाराज सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेताओ शिरकत करते हुए एक दूसरे को पावन पर्व की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। 
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी व सांसद लुंबाराम चौधरी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिले। साथ ही उन्होंने होली पर्व पर कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि यह पर्व सभी के जीवन में नया उत्साह ऊर्जा भरे और एकता के रंग को ओर गहरा करे। हर्ष और उल्लास से भरा होली पर्व जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही एकता के रंग को और प्रगाढ करे। साथ ही सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने बताया कि आपसी स्नेह एकता बढ़ाने वाली होली का पर्व रंगों के साथ-साथ भाईचारा और सामूहिक उत्सव का प्रतीक है सभी को अपने मतभेद बुलाकर दूरियां खत्म करके इस पर्व को मनाना चाहिए। 
भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि सांसद लुम्बाराम चौधरी ने पारंपरिक गेर नृत्य कर कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। कार्यकर्ता भी सांसद के साथ गेर नृत्य में झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने भी इस मौके पर साथ एक दूसरे के साथ उत्सव के जोश में अपनापन महसूस किया। इस मौके पर भाजपा की सजीवता और उत्साही भावना का प्रदर्शन देखने को मिला। 
स्नेह मिलन में भाजपा संस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गायक कलाकार कांतिलाल कोली और भजन गीत गायक राजेश बारबर और उनकी म्यूजिकल ऑर्केस्ट्रा टीम ने कार्यक्रम में चार चांद लगाकर होली के रसिया गीतों व फाग से समां बांध दिया। आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक ढोल थाली की धुनों पर नृत्य में जमकर थिरकतेब हुए खुशी का इजहार किया।
आयोजन में अल्पाहार के साथ शीतल ठंडाई और भोजन की व्यवस्था की गई थी जिसका सभी ने आनंद लिया। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर कहा कि इस प्रकार के आयोजन पार्टी की एकजूटता और क्षेत्र में भाजपा के नेतृत्व को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।कार्यक्रम की व्यवस्था का देख रेख लोकेश खंडेलवाल ने किया। होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में भाजपा के जनप्रतिनिधि पूर्व जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, पूर्व जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, पूर्व मंडल पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, पदाधिकारी व जिले भर से आए भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................