3 साल की रिदा फातिमा ने रखा रोजा

Mar 21, 2025 - 06:10
 0
3 साल की रिदा फातिमा ने रखा रोजा

मकराना (मोहम्मद शहजाद)  शहर के इमाम चौक निवासी हाजी फरीद अहमद गहलोत की तीन साल को पोती रिदा फातिमा ने अपनी तीन साल की उम्र में पहला रोजा रखा है। रमजान के मुबारक महीने में सभी मुस्लिम समुदाय के लोग अधिक से अधिक इबादत करते हुए नजर आते है उन्हीं को देखते हुए छोटे नन्हे बच्चे भी अल सुबह अपने माता पिता और घर वालों के साथ सेहरी के वक्त जागते हुए सेहरी करते है और पूरा दिन इबादत में गुजारते हुए नमाज अदा करते है। इमाम चौक निवासी हाजी फरीद अहमद गहलोत ने बताया कि उनका दूसरा पोता 6 वर्षीय मोहम्मद नजमी पुत्र शाकिब गहलोत भी रोजे रख रहा है। रोजा इफ्तार के वक्त सभी घर वालों ने नन्हे रोजेदारों का माला पहनाकर इस्तकबाल करते हुए हौसला अफजाई की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................