भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा पहुंचे मकराना कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Dec 10, 2022 - 13:41
 0
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा पहुंचे मकराना कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

मकराना (नागौर, राजस्थान /मोहम्मद शहजाद) भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा चलाये जा रहे जन आक्रोश अभियान में शामिल होने मकराना आए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा का शहर के मंगलाना रोड़ पर युवा मोर्चा व युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष अजय सिंह पंवार द्वारा दुप्पटा, माला पहनाकर व युवा हिंदू गौ रक्षा सेवा समिति के सदस्यों द्वारा समिति का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार की नाकामी गिनाते हुए बताया कि राजस्थान की सरकार अपने भृष्ट शासन की चरम सीमा पार कर चुकी है जिसके निजात के लिए अब 2023 में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनानी होगी। इस दौरान जुसरी सरपंच प्रकाश भाकर, केशर सिंह चौहान, चेनाराम गुर्जर, लक्ष्मण राम भाकर, सूरज सिंह नाथावत, सुनील कुमार, अभय प्रताप सिंह, पूरणमल सुरेश कुमावत, प्रवीण चौहन, विजय विश्नोई, सत्यवीर सिंह राठौड़, विजय सैनी, चंपालाल जांगिड़, प्रेम चौधरी, मनोज प्रजापत, सचिन गूर्जर, सुखराम ग़ांधी, अजय कुमार,  पशुधन सहायक मुकेश सिंगाड़िया, दीपराम मेघवाल, दिनदयाल आलड़िया सहित अन्य मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है