महुवा केबोहराज ग्लोबल स्कूल की बालिकाओं ने राज्य स्तरीय कबड्डी क्लस्टर में दखाया अपना दमखम मंगलवार को होगा कार्यक्रम का समापन

Aug 4, 2025 - 14:26
 0
महुवा केबोहराज ग्लोबल स्कूल की बालिकाओं ने राज्य स्तरीय कबड्डी क्लस्टर में दखाया अपना दमखम मंगलवार को होगा कार्यक्रम का समापन

 महुवा ,दौसा (अवधेश अवस्थी)

महुवा उपखंड मुख्यालय के रामगढ़ रोड स्थित द बोहराज ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई बोर्ड द्वारा चल रही राज्य स्तरीय क्लस्टर बालिका कबड्डीप्रतियोगिता मैं कबड्डी खिलाड़ी बालिकाओं ने खेल के मैदान मेंअपना दमखम दिखाया । 

सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजितराज्य स्तर की चल रही कबड्डी क्लस्टर टूर्नामेंट में सोमवार कोद बोहराज ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 14 वर्ष वर्ग की  बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दांव पेंचों के माध्यम से दमखम दिखाते हुए दर्शकों का  ध्यान अपनी ओर खींचा।

 यह प्रतियोगिता राजस्थान की विभिन्न जिलों से आई बालिकाटीमों के बीच खेली जा रही है, जिसमें प्रतिभागी छात्राएँ अपने हुनर और खेल भावना का बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। प्रतियोगता का आयोजन खेल को बढ़ावा देने और छात्राओं को राज्य स्तरीय मंच देने के उद्देश्य से किया गया है। 
सोमवार कोदबोहराज ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 14 वर्ष वर्ग की बालिकाओं की टीम ने अपने सधे हुए खेल, मजबूत रणनीति और अनुशासन से विरोधी टीमों को कड़ी टक्कर दी और दर्शकों की भरपूर तालियां बटोरीं। इस मौके पर स्कूल प्रशासन, कोच और अभी भावकों ने नानी नानी छोटी बालिकाओं खिलाड़यों का उत्साहवर्धन किया। 

इस दौरान द बोहराज ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल महुवा कीविजेता टीमटीम की कप्तान ने कहा, "हमने इस प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की है और हमारी टीम एकजुट होकर खेल रही है। हमारा लक्ष्य केवल जीतना है उसके साथ ही खेल भावना को भी बनाए रखना  है।" राज्य भर की टीमों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है  अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की बेटियां खेल के मैदान में आगे बढ़ रही हैं और अपने विद्यालय जिले के साथराज्य का नाम रोशन कर रही हैं।

 प्रतियोगता के आगामी मैचों को लेकर खिलाड़ियों के साथ दर्शकों मेंउत्साह चरम पर देखा गया और सभी की निगाहें अब सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों पर टिकी हुई हैं।
सोमवार को14 वर्ष आयु  वर्ग में पहला मैच 
माहेश्वरी पब्लिक स्कूल कालवाड़  जयपुर और मैट्रिक्स स्कूल सीकर, जिसकी विजेता टीम माहेश्वरी पब्लिक स्कूल कालवाड़  जयपुर रही और दूसरा मैच द बोहराज ग्लोबल स्कूल महुवा और एलवुड स्कूल जयपुर जिसकी विजेता टीम द बोहराज ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल महुवा रही।

19 वर्ष वर्ग में पहला मैच द बोहराज ग्लोबल स्कूल महुवा और वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के बीच जिसकी विजेता टीम वेदांता इंटरनेशनल स्कूल जयपुर रही और दूसरा मैच माहेश्वरी पब्लिक स्कूल कालवाड़ जयपुर और महाराजा सवाई भवानी सिंह स्कूल जयपुर में हुआ जिसकी विजेता माहेश्वरी पब्लिक स्कूल कालवाड़ जयपुर रही।

कार्यक्रम का समापन फाइनल मैच के साथ मंगलवारको होगा जिसमें विजेता टीमों को   शील्ड दी जाएगी वही विजेता बालिका खिलाड़ियों को पदक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। 

इस अवसर पर  सीबीएसई बोर्ड पर्यवेक्षक सुनील व्यास, पूर्व जिला खेल अधिकारी राज नारायण शर्मा, विद्यालय केनिदेशक विनय बोहरा, सह निदेशक विकास बोहरा , अध्यक्ष विजय शंकर बोहरा, संरक्षक गोपुत्र अवधेश अवस्थी,  सेवा निवृत प्रधानाचार्य राजेंद्र मिश्रा, श्याम सेवा समिति अध्यक्ष संतोष शर्मा, मनीष सोनी, हरि सिंह, कन्हैया शर्मा, मूलचंद सैनी, जगदीश महावर, आनंद गुप्ता, पत्रकारमोनू सिंह मेहंदीपुर बालाजी, राजेश शर्मा मेहंदीपुर बालाजी, दैनिक नवज्योति ब्यूरो चीफ के. एल शर्मा  , प्रिंसिपल ओ पी , पुनीत पांडे राजेश सिंह, कोऑर्डिनेटर श्वेता नेगी अवनीश, गिरवर ,मनोज,  जितेंद्र,अभिषेक, कविता थापा, पीटीआई सुरेंद्र, भूपेंद्र, सहित विद्यालय स्टाफ खिलाड़ी -छात्राएं अभिभावक सहित गणमान्य नागरिकमौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................