सीलीसेढ झील पर पहुंच कर जल देवता की पूजा अर्चना की किसान संघर्ष समिति ने

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले की प्राकृतिक सिलीसेढ झील पर किसी भी प्रकार का संकट नहीं आए और पूरे क्षेत्र में खुशहाली बनी रहे इसके लिए किसान बचाओ झील बचाओ संघर्ष समिति के किसानों ने जल देवता की पूजा अर्चना की संघर्ष समिति के सदस्यों केअलावा सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे जहां पर धूप ,दीप ,नैवध, गुलाब के पुष्प, अक्षत, रोली, मोली, चंदन से जल देवता पूजा अर्चना की गई।
तथा मंत्रोच्चारण के साथ सभी किसानों ने सात बार जल देवता को जल चढाया।अधिक बारिश करने झील को भरने की प्रार्थना भी की गई । इसके साथ ही सभी किसानों ने सरकार को प्रशासन को सद्बुद्धि आए इसके लिए भी जल अर्पित किया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रेम पटेल ,निहाल सिंह गुर्जर, महेश सैनी, भारतीय किसान यूनियन के भूपत सिंह बालियान सहित क्षेत्र के सैकड़ो किसान इस दौरान मौजूद रहे। सभी किसानों ने अंत में भगवान भास्कर को जल अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना करते हुए क्षेत्र में जोर-शोर से बारिश करने के भी प्रार्थना की।






