त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक की कार्यवाही:130 किलो कलाकंद सीज,जांच के लिए भेजे
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक महोदय श्रीमती डॉ टी.शुभमंगला , जिला कलेक्टर कोटपुतली बहरोड़ श्रीमती प्रियंका गोस्वामी ,अतिरिक्त जिला कलेक्टर कोटपुतली बहरोड़ डॉ ओमप्रकाश सहारण के निर्देशन में आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुए आज बहरोड़ के मेन चौराहा पर स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार के गोदाम का निरीक्षण किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोटपुतली- बहरोड़ डॉ आशीष सिंह शेखावत ने बताया कि उक्त गोदाम से मिश्री मावा एवं मीठा मावा का सैंपल लिया गया।साथ ही बहरोड़ के मेन चौराहा पर स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार के गोदाम का निरीक्षण किया गया जहां पर 65 पैकेट जिसमें 130 किलो कलाकंद था जो कि प्रथम दृष्टया मिलावटी लग रहा था। विक्रेता से मालूम करने पर उसने ये खैरथल जिले के किशनगढ़बास कस्बे से खरीदना बताया। जिस पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत दो नमूने लेकर 130 किलो कलाकंद को जनहित में सीज किया गया एवं परिसर में साफ़ सफाई नहीं पाए जाने के कारण इम्प्रूवमेंट नोटिस दिया गया।उक्त सैंपलों को प्रयोगशाला जयपुर में भिजवाया गया एवं जांच रिपोर्ट आने पर fssa एक्ट के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं अधिकारियों द्वारा खाद्य पदार्थों के रख रखाव के बारे में जानकारी दी गई।कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा , खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा शर्मा मौजूद रहे।
- भारत कुमार शर्मा