गजेंद्र सिंह राठौर मांझी राज्य अपीलेट अथॉरिटी मनरेगा के सदस्य नियुक्त

Jun 20, 2025 - 15:09
 0
गजेंद्र सिंह राठौर मांझी राज्य अपीलेट अथॉरिटी मनरेगा के सदस्य नियुक्त

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा के तहत पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए गजेंद्र सिंह मांझी को मनरेगा अपीलेट अथॉरिटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। गजेंद्र सिंह मांझी पूर्व में नागौर एवं बीकानेर जिलों में मनरेगा लोकपाल के रूप में अपनी निष्पक्ष जांच, समयबद्ध निवारण और जन पक्षधर कार्यशैली के लिए ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। इसके साथ ही वे सिविल सोसाइटी व वन विभाग से जुड़े विभिन्न सामाजिक सरोकारों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें कई बार सम्मानित भी किया गया है। मरुधरा फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव बिक्रम सिंह शेखावत ने बताया की इस नियुक्ति पर मरुधरा फाउंडेशन सहित प्रदेश के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त किया है। यह विश्वास जताया जा रहा है कि श्री मांझी की उपस्थिति मनरेगा की योजनाओं को और अधिक पारदर्शी और प्रभावशाली बनाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................