भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास और संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम आयोजित किया
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। भाजपा शहर मंडल मकराना ने योग दिवस से पूर्व पांच स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया। मकराना विधानसभा संयोजक कृष्णा दाधीच ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल मकराना के कार्यकर्ताओं ने चारभुजा प्रकट स्थली बावड़ी, किशन कॉलोनी, शिव बस्ती, करणी माता मंदिर के पास तथा छ: न्याति भवन में योग दिवस मनाया गया। संकल्प सिद्धि कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र व्यास ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मा भारती की तस्वीर पर माला पहनाकर की। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह चौहान ने मोदी सरकार के पिछले 11 वर्षों की उपलब्धियों की तारीफ करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास हासिल किया है। प्रधान सुमिता भींचर ने कहा भाजपा सरकार में महिलाओं को बराबरी का हक दिलाया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष घनश्याम सोनी, रणजीत सिंह चौहान, मकराना शहर मंडल अध्यक्ष कपिल तोषनीवाल, विक्रम सिंह, बजरंग जाटल्या, सुभाष रैगर, नरसी रैगर, नीरज जोशी, कल्पना जैन, तारा मूंदड़ा, ईश्वर बंजारा, नोरतमल नायक, जे .के इंदौरा पार्षद विनोद सोलंकी, शहर मंडल महामंत्री पदम सिंह चौहान, सोनम दाधीच, जीतमल सिंगोदिया, नितेश जैन, उपाध्यक्ष भवानी सिंह राठौर, नाथू सिंह चौहान, चन्द्र प्रकाश टेलर, राधा वल्लभ व्यास, गणपत जांगिड़ सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

