अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजपुर बड़ा विद्यालय में हुआ योगाभ्यास
सकट. क्षेत्र के राजपुर बड़ा गांव के उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के राजपुर -धमरेड मंडल में मंडल अध्यक्ष बृजमोहन योगी के नेतृत्व में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस योग कार्यक्रम में सामाजिक संगठन, सरकारी कर्मचारी व भाजपा मंडल के पदाधिकारियों सहित गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
योग कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि के द्वारा मां भारती के छायाचित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके बाद प्रतिभागियों ने काॅमन योगा प्रोटोकॉल के अंतर्गत विविध योग आसनों प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक प्रदेश कार्यसमिती सदस्य ब्रिजेश शर्मा के द्वारा शारीरिक और मानसिक लाभो की जानकारी दी गई इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ब्रजमोहन योगी ने कहा योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है यह तन मन दोनों को स्वस्थ रखने का सरल और प्रभावशाली माध्यम है स्थानीय नागरिकों ने योग को नियमित दिनचर्या में अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर मंडल योग संयोजक गोपाल प्रसाद लाटा, सहसंयोजक कृष्ण अवतार शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि राम अवतार शर्मा मंडल महामंत्री कमलेश जांगिड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल जैन, मानसिंह गुर्जर,सुल्तान सिंह, सुभाष गोस्वामी, हरिकिशन मीना, घासीराम मीना, राजेश निहाला, पूरण सराधना,हजारी लाल मीना, प्रधानाध्यापक श्याम सुंदर शर्मा, सुरेश चंद्र धाकड़, प्रेम नारायण सैनी, तेजपाल धाकड़, पूजा सेन,सपना देवी सहितअन्य लोग मौजूद रहे।
- राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट