महुवा मे 11वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आमजन के साथ विधायक ने किया योग
महुवा के राजकीय टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान11वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आमजन के साथ विधायक ने किया योग , प्रधानमंत्री का सुना संदेश
महुवा ,दौसा (अवधेश अवस्थी)
महुवा विधायक राजेंद्र मीणा ने शनिवार को11 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में उपखंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारियों व आम जन परिवार के साथ "योगाभ्यास" किया एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लाइव प्रसारण को सुनकर कर मनन किया। साथ ही विधायक राजेंद्र मीणा ने योग दिवस पर योग से होने वाले फायदों को बताते हुएसभी को प्रतिदिन योग करने के लिए शपथ दिलाते हुए मतदाता शपथ दिलाई।
विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कियोग तन, मन और आत्मा को एकाग्र करने का वह माध्यम है, जिससे न सिर्फ शरीर बल्कि मस्तिष्क भी स्वस्थ होता है! योग करने से साहस पैदा होता है, जो सदा पिता की तरह हमारी रक्षा करता है। क्षमा का भाव उत्पन्न होता है, जैसा मां का अपने बच्चों के लिए होता है और मानसिक शांति हमारी स्थाई मित्र बन जाती है। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विधायक राजेंद्र मीणा ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों सहित आम जनता को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आवाहन करते हुए पेड़ों का वितरण कर स्वयं ने कार्यकर्ताओं के साथ खेल मैदान में पेड़ लगाएं ।
इस अवसर पर योग शिक्षक योगेश कुमार,मेनका बाई मीणा, नोडल अधिकारी राजकुमार मीणा, महुवा थाना अधिकारी सीआई राजेंद्र कुमार मीणा, तहसीलदार पृथ्वीराज मीणा, विकास अधिकारी सुनील कुमार मीणा, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश मीणा,कनिष्ठ अभियंता रोहितास मीणा,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश मीणा, प्रधान प्रतिनिधिबंटी गुर्जर, भगवान सहाय तिवारी, विनीत बंसल, हेमेंद्र तिवारी, दिनेश बंसल, महुवा प्रेस क्लब अध्यक्ष गो पुत्र अवधेश अवस्थी, संजय लाटा, हरि सिंह नागलोत, विजय सिंह नागलोत, प्रधानाचार्य सतीश चंद्र,अखिलेश बंसल, श्रीमती अनीता अवस्थी, अवधेश शर्मा, रोहिताश शर्मा, सहित हजारों अधिकारी, कर्मचारी, व आमजन मौजूद रहे ।


