रामगढ़ मे ब्लाक स्तरीय एवं अलावडा में पंचायत स्तरीय योग दिवस का हुआ आयोजन

Jun 21, 2025 - 13:34
 0
रामगढ़ मे ब्लाक स्तरीय एवं अलावडा में पंचायत स्तरीय योग दिवस का हुआ आयोजन

रामगढ़ ,अलवर (राधेश्याम गेरा) 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रामगढ़ कस्बे के महात्मा गांधी सीनियर सैकेंडरी विद्यालय में ब्लाक स्तरीय और सीनियर सैकेंडरी विद्यालय अलावडा में पंचायत स्तरीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रसारण सुना और योग किए।

योगनि एकादशी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से एक धरती एक स्वास्थ्य की सोच के साथ 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा इस दिन केवल भारत में ही नहीं विश्व के अनेक देशों में योग दिवस पर योग क्रियाएं कराई जाती हैं।
इसी कड़ी में कस्बा रामगढ़ के महात्मा गांधी सीनियर सैकेंडरी विद्यालय में ब्लाक स्तरीय और कस्बा अलावडा़ के सीनियर सैकेंडरी विद्यालय में पंचायत स्तरीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी सीनियर सैकेंडरी विद्यालय में प्रातः छः बजे से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा योग दिवस पर दिए गए लाइव प्रसारण को सुना गया। उसके बाद आयुष्य विभाग और पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी द्वारा योग कराए गए। इस दौरान तहसीलदार अंकित गुप्ता, प्रधान नसरु खान,सीबीईओ रमेश गांधी , आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी लालचंद जाटव, अध्यापक विजय जाटव, रोहतास रसगनिया, पंचायत समिति और ब्लाक स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे मंच संचालन व्याख्याता सुरेश नागपाल द्वारा किया गया।

इधर कस्बा अलावडा़ के आरोग्य सेवा केन्द्र पर और सीनियर सैकेंडरी विद्यालय में पंचायत स्तरीय योग दिवस मनाते हुए हिस्ट्री के व्याख्याता रोहिताश और अध्यापक महेंद्र खत्री द्वारा योग क्रियाएं कराते हुए योग से विभिन्न रोग मुक्ति के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान सीनियर सैकेंडरी विद्यालय के प्रधानाचार्य सतपाल सिंह, महात्मा गांधी सीनियर सैकेंडरी विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र यादव, सरपंच जुम्मा खान,
आरोग्य चिकित्सा केंद्र प्रभारी औमप्रकाश चौधरी, अरावली पब्लिक स्कूल संचालक पूर्ण चौधरी,प्रधानाध्यापक प्रकाश सैनी, महर्षि दयानंद विद्यालय संचालक राजेन्द्र शर्मा, सीनियर सैकेंडरी विद्यालय के व्याख्याता अयूब खान,अनिल शर्मा, हर्षित गेरा,उत्कर्ष बंसल, कंचन,गीता सैनी,कुंती,पिंकी,सहित अनेक अध्यापक अध्यापिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका,आशा सहयोगिनी और सीएचसी प्रभारी डाक्टर केके नटवरिया सहित अन्य स्टाफ और नर्स मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................