योगाभ्यास के साथ खेल मैदान में मनाया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे में पांचबत्ती के पास स्थित खेल मैदान में उपखण्ड स्तरीय 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ योगाभ्यास करते हुए मनाया गया। योग प्रशिक्षक विकास कुमावत के निर्देशन में पधारें हुए सभी नागरिकों ने सूर्य नमस्कार,प्राणायाम आदि सहित अनेक योग क्रियाओं के साथ योगाभ्यास किया। नोडल अधिकारी डॉ प्रताप राम कुमावत ने पधारें हुए सभी अतिथियों व जनप्रतिनिधियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया । नोडल अधिकारी डॉ कुमावत ने बताया कि करीब 900 पुरुष एवं महिलाओं ने योगाभ्यास में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया है। योग को निरंतर जीवन में भी अपना कर स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम मंच संचालन ऐडवोकेट मोतीलाल सैनी ने किया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष रामनिवास सैनी, बीसीएमओ डॉ मुकेश भुपेश,डॉ अरुण शर्मा, नायब तहसीलदार नीरज वर्मा, विकास अधिकारी भावेश धनवंत, कनिष्ठ सहायक योगेश मीणा, गुड़ा नायब तहसीलदार सुरेन्द्र कुड़ी,भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण राम सैनी,सीबीईओ बृजलाल देवठिया, एसआई विष्णु कुमार,अमित अली कच्छावा,महेंद्र राव,पवन कुमार शाह,ब्रह्मकुमारी सुनीता दीदी,डॉ विमलेश शर्मा,कमल जीनगर,आदि सहित सैंकड़ों कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

