पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना की अभिशंषा पर उप मुख्यमंत्री ने 3 सड़कें की स्वीकृत
पूर्व मंत्री हेम सिंह भडाना ने केंद्रीय वन मंत्री, केंद्रीय मंत्री, उप मुख्यमंत्री का आभार जताया।
थानागाजी/किशोरी (रितीक शर्मा) थानागाजी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना की अभिशंषा पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 56 कि.मी सड़कों के लिए 73.50 करोड़ की लागत की 3 सड़कें स्वीकृत की है सीआरआईएफ विभाग जयपुर की ओर से गुढ़ा से जयपुर वाया किशोरी सिद्ध का तिबारा तक कुल 21 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 21 करोड़ रूपये, प्रतापगढ़ -अजबगढ़ बुर्जा दौसा सड़क मार्ग के लिए कुल 25 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 37.50 करोड़ रूपये, घाटा से झाँकड़ी मोड़ वाया सालेटा, गढ़बसई के लिए कुल 10 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 15 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत हुई है | पूर्व मंत्री हेम सिंह भडाना ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार जताया है उन्होंने बताया कि स्वीकृत हुई तीनों सड़कों के बनने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में लाभ मिलेगा व विकास को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि उनकी अभिशंषा पर थानागाजी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्यों को लेकर जलदाय विभाग के मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने तीन सिंगल फेज के बोरिंग व 10 नए हेंडपंप स्वीकृत किए हैं। पूर्व मंत्री भड़ाना ने तीन सिंगल फेज की बोरिंग व 10 हेंडपंप की स्वीकृति प्रदान करने पर जलदाय विभाग के मंत्री कन्हैया लाल चौधरी का भी आभार जताया है।

