टीम बढ़ते कदम बोरावड़ द्वारा नीट में चयनित प्रतिभाओं और वरिष्ठ पत्रकार शेखावत का किया स्वागत
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना के निवृति कस्बा बोरावड़ के गणपति नगर स्थित पिपरालिया सदन में टीम बढ़ते कदम बोरावड़ के तत्वाधान में नीट में चयनित होने वाली प्रतिभा बाजिया की ढाणी कालवा निवासी आशीष तंवर पुत्र भंवर लाल, नीतू बरवड़ पुत्री उगमा राम निवासी शिव नगर हाल निवास गणपति नगर बोरावड़ और वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र सिंह शेखावत को काउंसलिंग ऑफ जर्नलिस्ट सीजे के जिलाध्यक्ष बनने पर स्वागत किया। इस दौरान बिरमा राम पिपरालिया, हीरा लाल बरवड़, श्रवण गोठवाल, प्रकाश तंवर, किशन निंबड़ीया, रामवतार कटारिया, सुरेंद्र चेडीवाल, किशन पिपरालिया, हाथीराम भाटी, गोविन्द बनिया, पूरण गौरा समेत टीम के साथी मौजुद रहे। टीम के किशन पिपरालिया ने बताया की टीम द्वारा समाज हित, कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है, जिसके साथ टीम आगे बढ़ने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने का कार्य भी करती है, जिससे दूसरे विद्यार्थी भी प्रेरित हो सके। इसी कड़ी ने टीम बढ़ते कदम द्वारा मकराना उपखंड के विभिन्न गांवों में असहाय तथा दुर्बल वर्ग के 80 विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री वितरित की गई। उन्होंने बताया की सभी चयनित विद्यार्थी या तो अनाथ है अथवा उनके अभिभावक किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। इस दौरान काउंसलिंग ऑफ जर्नलिस्ट के जिला अध्यक्ष शेखावत ने उनके इस प्रकार के कार्य को समाज के लिए अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा की किसी व्यक्ति को शिक्षा प्राप्ति में सहयोग करने के जैसा दूसरा कोई कार्य नहीं हो सकता। इस प्रकार से सहयोग प्राप्त करने वाले व्यक्ति निकट भविष्य में दूसरे को सहयोग करने वाले तथा एक समृद्ध समाज का निर्माण करने वाले बनते है।


