पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत् ग्राम गढ़ी मामोड़ में आयोजित हुआ शिविर
नारायणपुर: (भारत कुमार शर्मा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े की शुरुआत हो गई है। यह पखवाड़ा 24 जून से 9 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा जिसके तहत प्रत्येक तहसील में विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं के संबंध में शिविर लगाए जायेंगे। शिविर में राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, ऊर्जा, जलदाय, कृषि, वन, खाद्य, स्वास्थ्य, पशुपालन,शिक्षा और सामाजिक न्याय विभाग की सेवाएं दी जाएंगी। नोडल सेल द्वारा शिविरों की मॉनिटरिंग की जायेगी और प्रगति रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जायेगी। ग्राम गढ़ी में आयोजित शिविर में उपखंड अधिकारी दिनेश शर्मा तहसीलदार अनिल कुमार, पंचायती राज विभाग थानागाजी पंचायत समिति से नंदलाल सरपंच प्रतिनिधि मातादीन गुर्जर शिक्षा विभाग दीपक सैनी चिकित्सा विभाग डा राजकुमार स्वामी, विद्युत विभाग डीके कोली, जलदाय विभाग कनिष्ठ अभियंता सुशीला सैनी, PEEO राजेंद्र प्रसाद नरूका, समाज कल्याण विभाग राजेंद्र, कृषि हेमराज सैनी विभाग पंचायती राज विभाग, मनीष शर्मा राजेंद्र शर्मा ग्राम सचिव कृषि विभाग हेमराज सैनी, एसडीएम निजी सहायक खेमचंद सहित आशा सहयोगिनी सरोज, कृष्णा, एएनएम संतरा देवी, सुशीला देवी और अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।