पंडित दीनदयाल उपाध्यायअंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत ठेकड़ा, समलेटी, पीपलखेड़ा ग्राम पंचायत में विधायक राजेंद्र मीणा के नेतृत्व में हुए शिविर आयोजित
विधायक राजेंद्र मीणा नेमौके पर ही फरियादियों की फरियाद सुनकर करवाया उनका निस्तारण
महुवा (अवधेश अवस्थी महुवा उपखंड क्षेत्र के ठेकड़ा, समलेटी, पीपलखेड़ा, ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत शिविर क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मीणा के नेतृत्व में प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित किए गए शिविर मे फरियादियों द्वारा दिए गए आवेदन पत्रों पर विधायक राजेंद्र मीणा ने सुनवाई करते हुए प्रशासन के अधिकारियों से उनके निस्तारण करने के निर्देश जारी किए
विधायक राजेंद्र मीणा ने बताया कि 24 जून मंगलवार को सुबह 08 से 10 बजे तक जनता दरबार कार्यालय मनोहरपुर (खोहरा) मैं आम जनकी जनसुनवाई कर उनके निस्तारण किया उसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखबाड़ा के तहत ग्राम पंचायत ठेकड़ा, समलेटी, पीपलखेड़ा मैं आयोजितकैंप में सम्मिलित होकर आम जनता की जन समस्याएं सुनकर उनकी समस्याओं को अधिकारियों के माध्यम मौके पर ही समाधान कराया । इस दौरान ग्राम पंचायत समलेटी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखबाड़ा 2025 में सम्मिलित होकर आमजन की जन समस्या को सुना एव कैम्प में उपस्थित सभी विभागों को निर्देशित किया की कैम्प में आने वाले आमजन की समस्या को सुनकर मौके पर ही समस्या का समाधान किया जाए साथ ही कैम्प में आए परिवादी राकेश एव शिवराम ने बताया कि लगभग 20 वर्षों से उनकी भूमि का बंटवारा नहीं हो रहा है और हम सभी तरह के लाभ से वंचित है । इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने पृथ्वीराज मीणातहसीलदार महुवा को आदेशित करते हुए उक्त परिवादी की भूमि का बंटवारा मौके पर ही कराया गया।
उक्त बटवारे से परिवादी परिवार को अत्यंत खुशी हुई एव उसने द्वारा विधायक राजेंद्र मीणा सहितराज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं इस अभियान के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान कैम्प में उपस्थित आम जन की समस्याओं को सुनकर विधायक राजेंद्र मीणा नेसंबंधित अधिकारियों कर्मचारीयों से वार्तालाप कर समस्याओं का मौके पर हीनिराकरण कराया। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश जारी किए की फरियादियों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर उनका समाधान किया जाए
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सुश्री मनीषा रेशम, तहसीलदार पृथ्वीराज मीणा, विकास अधिकारी सुनील कुमार मीणा, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामगोपाल मीणा,सरपंच संगीता राज, रचना मीणा, व अनेक जनप्रतिनिधि सहितसंबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी आम जन सहित फरियादी गण मौजूद रहे


