शुभम् मेघवाल का आईआईटी जोधपुर में चयन होने पर ग्रामीणों ने दी बधाई

Jun 28, 2025 - 12:01
 0
शुभम् मेघवाल का आईआईटी जोधपुर में चयन होने पर ग्रामीणों ने दी बधाई

रामगढ़,अलवर (राधेश्याम गेरा) 

रामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत चौमा अंतर्गत माणकी निवासी शुभम मेघवाल का आई.आई.टी. जोधपुर में हुआ चयन। शुभम ने JEE एडवांस 2025 में प्रवेश परीक्षा कक्षा 12वीं के साथ ही प्रथम प्रयास में निजी संस्थान से कोचिंग और स्व अध्ययन से सफलता प्राप्त करते हुए देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जोधपुर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में प्रवेश प्राप्त किया है। शुभम ने इस सफलता का श्रेय समस्त ग्रामवासी,शिक्षको और माता - पिता को दिया है ।
शुभम मेघवाल पुत्र जगन प्रसाद ने पीएम श्री सीनियर सैकेंडरी विद्यालय अलावड़ा से कक्षा 10 में 90% अंक प्राप्त कर क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया और इसके बाद कक्षा 12 में निजी विद्यालय से 91% प्रतिशत अंकों के साथ सफलता हासिल करने के साथ जेईई एडवांस में सफलता हासिल की। शुभम की यह उपलब्धि क्षेत्र व ग्रामवासीयों  के लिए गौरव का विषय है।  शुभम का आईआईटी जोधपुर में चयन होने पर ग्रामीणों ने उसे उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ शुभकामनाएं दी हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................