उपप्रधान चुनाव: 4 में से 3 सीटों पर कांग्रेस का दबदबा, बैजूपाड़ा(महुवा) से विद्या शर्मा निर्विरोध उपप्रधान
महुवा/दौसा (अवधेश अवस्थी)। महुवा विधानसभा क्षेत्र में पंचायत समिति उपप्रधान के चुनाव में कांग्रेस ने अपना दबदबा साबित किया है। शनिवार को संपन्न हुए उपप्रधान चुनाव में विधानसभा क्षेत्र की 4 पंचायत समितियों में से 3 पर कांग्रेस के उपप्रधान, जबकि 1 पंचायत समिति में भाजपा का उपप्रधान निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही पूरे विधानसभा क्षेत्र में जिस पार्टी का उपप्रधान बना, उसके कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। विभिन्न स्थानों पर ढोल-नगाड़े बजे, आतिशबाजी हुई और नवनिर्वाचित उपप्रधानों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
बैजूपाड़ा से श्रीमती विद्या शर्मा बनीं निर्विरोध उपप्रधान
बैजूपाड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस की श्रीमती विद्या शर्मा (धर्मपत्नी हरि ओम हाडंली) निर्विरोध उपप्रधान बनीं। उनके सामने किसी भी दल ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा।
श्रीमती विद्या शर्मा के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा के बाद बैजूपाड़ा में समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर नवनिर्वाचित उपप्रधान श्रीमती विद्या देवी शर्मा का स्वागत किया। नवनिर्वाचित उपप्रधान श्रीमती विद्या देवी शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की किरण पहुंचाना ही उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा।
क्षेत्र में खुशी का माहौल
चुनाव परिणाम आते ही चारों पंचायत समिति क्षेत्रों में समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से नवनिर्वाचित उपप्रधानों का स्वागत किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित उपप्रधानों ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के साथ सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वच्छता को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

