पं दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल शिविर का हुआ आयोजन

Jun 28, 2025 - 11:59
 0
पं दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल  शिविर का हुआ आयोजन

गुरला  (बद्रीलाल माली)   ग्राम पंचायत कारोई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा 2025 के तहत  शिविर आयोजित किया गया, शिविर में सबसे अधिक विधुत सम्बंधित शिकायतें आई, जिसमें किसी के खंभा मकान के पास में है जिससे करंट लगने, ट्रांसमीटर में वोल्टेज बराबर नहीं आने से लाइट बराबर सप्लाई नहीं होती है,   पेड़ पौधे पर तार लटक रहे हैं ऐसे विभिन्न तरह की शिकायतें आई, बीस नामांतरण खोले गए, बिना नाम भूमि पर हो रहे अतिक्रमण में रास्ता अनिरुद्ध होने से अतिक्रमण हटाया गया वह रास्ता खुलवाया गया, अवैध मांस, शराब व तालाब में हो रहे बिना नाम  भूमि में चिन्हित अतिक्रमणों को हटाने के आदेश जारी किए गए ,व सोमवार तक स्वयं द्वारा अतिक्रमण हटाने को कहा, अन्यथा प्रशासन द्वारा हटा दिया जाएगा, राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न तरह की योजनाओं के बारे में जानकारीया दी गई, शिविर में क्षेत्रीय विधायक लादूलाल पितलिया, तहसीलदार दिनेश शाहु, सरपंच भगवती लाल टेलर, पटवारी सुरेंद्र सिंह बड़वा, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश लोहार, धर्मराज सालवी, सभी विभाग के कर्मचारीगण व ग्रामवासी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................