​डीग जिला प्रमुख की कुर्सी पर भाजपा का कब्ज़ा:रेनू सिंह 15 वोटों से विजयी, कांग्रेस में 7 वोटों की बड़ी क्रॉस वोटिंग

Nov 25, 2026 - 20:43
 0
​डीग जिला प्रमुख की कुर्सी पर भाजपा का कब्ज़ा:रेनू सिंह 15 वोटों से विजयी, कांग्रेस में 7 वोटों की बड़ी क्रॉस वोटिंग

डीग (25 नवंबर)। डीग जिला परिषद की राजनीति में बुधवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। बहुमत के आंकड़े से दूर होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी रेनू सिंह जिला प्रमुख चुन ली गईं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मूबीना को 15 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। चुनाव में रेनू सिंह को कुल 22 वोट मिले, जबकि मूबीना को महज 7 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। इस नतीजे ने साफ कर दिया कि कांग्रेस खेमे में 7 वोटों की क्रॉस वोटिंग हुई है।

​अंकगणित से उलट आया परिणाम

जिला परिषद की कुल 29 सीटों में से कांग्रेस के पास 14, भाजपा के पास 10, निर्दलीयों के पास 4 और बसपा के पास 1 सीट थी। स्पष्ट बहुमत के लिए 15 का आंकड़ा किसी भी दल के पास नहीं था, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक माना जा रहा था। लेकिन मतदान के बाद आए आंकड़ों ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए और भाजपा ने बाज़ी मार ली।

​दिनभर चली चुनाव प्रक्रिया

जिला प्रमुख पद के निर्वाचन को लेकर 25 नवंबर को सुबह 10 बजे बैठक शुरू हुई। तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए और 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच हुई। दोपहर 1 बजे तक नाम वापस लेने की समय-सीमा पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची और चुनाव चिह्न जारी किए गए। इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। मतदान संपन्न होते ही मतगणना की गई और परिणाम घोषित किए गए।

​अब 26 नवंबर को उप प्रमुख का चुनाव

जिला प्रमुख के चुनाव के अगले दिन यानी 26 नवंबर को उप प्रमुख पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इस दिन भी सुबह 10 बजे बैठक शुरू होगी। सुबह 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे, 11:30 बजे से जांच होगी और दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। इसके बाद सूची व चुनाव चिह्न जारी होंगे। जरूरत पड़ने पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा, जिसके बाद मतगणना कर उप प्रमुख के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................