आचार्य विद्यासागर जी महाराज के जयकारों के साथ 'जीव कल्याण योजना' का आगाज: 108 सदस्यों ने लिया संकल्प, जयपुर में प्रतिदिन होगा मूक पशु-पक्षियों का संरक्षण

Nov 24, 2026 - 18:45
 0
आचार्य विद्यासागर जी महाराज के जयकारों के साथ 'जीव कल्याण योजना' का आगाज: 108 सदस्यों ने लिया संकल्प, जयपुर में प्रतिदिन होगा मूक पशु-पक्षियों का संरक्षण

आचार्य विद्यासागर जी महाराज के जयकारों के साथ 'जीव कल्याण योजना' का शुभारंभ108 सदस्यों ने लिया संकल्प; जयपुर महानगर के विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन होगा मूक पशु-पक्षियों का संरक्षण

जयपुर / कमलेश जैन । परम पूज्य आचार्य शिरोमणि श्री विद्यासागर जी महाराज द्वारा देशभर में जीव कल्याण के लिए किए गए उपकारों और कार्यों से प्रेरणा लेते हुए श्री दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति, गायत्री नगर (महारानी फार्म, दुर्गापुरा) के तत्वावधान में ‘जीव कल्याण योजना’ का भव्य शुभारंभ किया गया।

23 नवंबर को मंदिर जी में अभिषेक व शांतिधारा के पश्चात उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं के समक्ष प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने योजना के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान मूलनायक भगवान आदिनाथ जी और आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।

जैन समाज के प्रचार संयोजक उदयभान जैन बडजात्या ने बताया कि इस पुनीत योजना की शुरुआत मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह के कुशल नेतृत्व में की गई है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अध्यक्ष अरुण शाह ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के जीव दया से जुड़े प्रेरक संस्मरण सुनाए और कहा कि उनके द्वारा किए गए जीव कल्याण के कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने जानकारी दी कि इस योजना से जुड़ने के लिए अब तक 108 सदस्यों की सहमति प्राप्त हो चुकी है।

जीव कल्याण के इस अभियान को धरातल पर गति देते हुए समिति सदस्यों ने 24 नवंबर को प्रातः 8:30 बजे दुर्गापुरा स्थित गौशाला में पहुंचकर गायों व पशु-पक्षियों को चारा, दाना और पानी की सेवा प्रदान की। साथ ही यह संकल्प भी लिया गया कि अब प्रतिदिन जयपुर महानगर के विभिन्न स्थानों पर मूक पशु-पक्षियों के संरक्षण और आहार की व्यवस्था की जाएगी।

इस अवसर पर राजेश-चैताली बोहरा, अशोक जैन (विधानसभा वाले), उदयभान जैन बडजात्या, धूपचंद शाह, अशोक-शशि जैन (मालपुरा वाले), अशोक जैन (निवाई वाले), संतोष गंगवाल और सुरेश (रघु विहार) सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................