राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कलेशान में आयोजित पंडित दीनदयाल संबल शिविर में सूचना के अभाव में रहा सूनापन
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत कलेशान में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को आयोजित शिविर में करीब पौने चार बजे सूनापन दिखाई दिया। अधिकतम कुर्सियां खाली पड़ी हुई थी वहीं कुछ कुर्सियों पर बैठे कर्मचारी मोबाइल चला रहे थे। गौरतलब रहे की सूचना के प्रचार-प्रसार के अभाव में लाभर्थियों की संख्या प्रायः शून्य दिखाई दे रही है।

