बदौदामेव में बदहाल सड़कें और जलभराव से त्रस्त जनता ने उठाए सवाल, नगरपालिका का दर्जा मिले 4 साल क्यो नही समस्याओं का निदान

Aug 26, 2026 - 17:39
 0
बदौदामेव में बदहाल सड़कें और जलभराव से त्रस्त जनता ने उठाए सवाल, नगरपालिका का दर्जा मिले 4 साल क्यो नही समस्याओं का निदान

अलवर जिले के​ बड़ौदामेव में नगर पालिका चुनाव में इस बार मतदाताओं के बीच सड़क, नालो से जल निकासी,सफाई,डम्पयार्ड,रोड लाइट जैसे बुनियादी मुद्दे सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। शहर के कई हिस्सों में टूटी सड़कें, जलभराव और सफाई व्यवस्था की समस्या से लोगों में नाराजगी है।

  • ​बुटियाना रोड बना 'मुसीबत का दरिया'

नगरपालिका क्षेत्र के  व्यस्त मार्ग बूटियाना रोड की हालत बेहद दयनीय है। जलनिकासी के लिए नालियों की ठोस व्यवस्था न होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी और बारिश का ठहराव मुख्य सड़क पर ही तालाब का रूप ले ले रहा है। 

स्थानीय निवासी और मंडी अध्यक्ष चिरंजी लाल चौधरी का कहना है कि सड़क पर फैला कीचड़ और ठहरा हुआ गंदा पानी आए दिन हादसों का सबब बन रहा है। राहगीरों का पैदल चलना तक दूभर हो चुका है, वहीं जमा पानी से क्षेत्र में मौसमी व संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

  • ​नागरिकों में गहराता आक्रोश

सोनू कुमार का कहना है कि निकाय गठन के समय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की उम्मीद जगी थी, मगर चार वर्षों में प्रशासनिक स्तर पर जलनिकासी जैसी प्राथमिक समस्या का भी स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका। स्थानीय दुकानदारों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

आमजन का कहना है कि हनुमान मंदिर के समीप लगे कूड़े के ठेर को 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं हटाया गया । इससे  मंदिर में जाने वाले लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है इससे वातावरण भी दूषित हो रहा है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है