कठूमर में RSS के शताब्दी वर्ष पर पथ संचलनः स्वयंसेवकों ने दंड धारण कर घोष की धुन पर किया मार्च, गूंजे जयघोष
कठूमर/ दिनेश लेखी। कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन विजयदशमी उत्सव के रूप में संपन्न हुआ, जिसमें संघ के स्वयंसेवकों ने अनुशासन और संगठन की भावना का प्रदर्शन किया। पथ संचलन की शुरुआत शाम 5:15 बजे कठूमर पंचायत समिति भवन से ध्वज प्रणाम और संघ प्रार्थना से हुई।
खंड कार्यवाह पवन शर्मा एवं उपखंड कार्यवाह सुरेश खंडेलवाल ने बताया कि स्वयंसेवकों ने पारंपरिक गणवेश में कंधे पर दंड धारण कर घोष की धुन पर कदम से कदम मिलाकर मार्च किया। संचलन नगर खेरली मैन रोड से अहिंसा सर्किल से तहसील मुख्यालय अंबेडकर सर्किल से जाटव मौहल्ला, जाट धर्मशाला होते हुए जनूथरिया मोहल्ला से पुनः पंचायत समिति पर समाप्त हुआ। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर लोग संचलन देखने के लिए मौजूद रहे। रास्ते में जगह-जगह व्यापारियों, ग्रामीणों व सामाजिक संगठनों ने पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानो पर रंग से रंगोली बनाई गई व स्वागत द्वार बनाए गए स्वयंसेवको ने मातृशक्ति ने घोष और ताल की लय पर कदम से कदम मिलाते हुए शक्ति, संगठन और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।

