सुबह पैदल घूम रहे वृद्ध की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के बड़ौदामेंव थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बड़ौदा मेंव निवासी कल्लू राम शुक्रवार सुबह को पैदल घूम रहे थे। तभी बस स्टैंड के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वृद्ध सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत बड़ौदा मेंव के अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में अलवर के सामान्य चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने कल्लू राम को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।