जयकारों के बीच शनिवार की तड़के पहुंचे भगवान जगन्नाथ: रूपबास में शुरू हुआ भव्य मेला

Jul 5, 2025 - 14:52
 0
जयकारों के बीच शनिवार की तड़के पहुंचे भगवान जगन्नाथ: रूपबास में शुरू हुआ भव्य मेला

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर शहर में भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा शुक्रवार की तड़के रूपबास पहुंचकर भक्तों के जयकारों के बीच संपन्न हुई। जैसे ही रथ ने शहर की सीमाएं पार की। पूरा वातावरण ढोल-नगाड़ों और हर हर महादेव, जय जगन्नाथ के नारों से गूंज उठा। सजी-धजी झांकियों ने शहर के कोने-कोने को भक्ति और उल्लास से भर दिया। रथ यात्रा के संपन्न होते ही रूपबास में जगन्नाथ जी ने अपने श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। इसके साथ ही मेले की भव्य शुरुआत हो गई है। गौरतलब रहे कि अलवर जिले के ही नहीं बल्कि दिल्ली, जयपुर, हरियाणा सहित कई राज्यों से श्रद्धालु इस मेले में भगवान जगन्नाथ के दर्शनों के लिए आते हैं । 
। नगर निगम आयुक्त जितेंद्र सिंह नरूक ने  बताया की मेले को सुव्यवस्थित और स्वच्छ बनाए रखने के लिए व्यापारी वर्ग को एक विशेष डस्टबिन  उपलब्ध कराया गया है। मेले में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस के वज्र वाहन सहित दमकल वाहन भी तैनात हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................