लक्ष्मणगढ़ में शनि जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब: मंदिरों में हुआ तेलाभिषेक और महायज्ञ; भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

May 16, 2026 - 19:39
 0
लक्ष्मणगढ़ में शनि जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब: मंदिरों में हुआ तेलाभिषेक और महायज्ञ; भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन)  16 मई को शनिचरी अमावस्या शनि जयंती के शुभ अवसर पर शनि मंदिरों में विशेष पूजा, तेलाभिषेक, हवन सामूहिक महाआरती और भंडारे का आयोजन किया गया। क्षेत्र के शनि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
कस्बे के जालूकी रोड स्थित बिजली घर के पास शनि मंदिर में अलसुबह ही शनि देव की प्रतिमा पर पंचामृत गंगाजल और तेल से अभिषेक कर बाबा की पूजा अर्चना की गई।  साय कोआरती ओर ठंडाई का आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर ईश्वर नकडा मदन लाल गुप्ता प्रहलाद साहू विजेंद्र साहू पूर्ण सैनी राजू खुटेटा विक्की खुटेटा अशोक शर्मा विजय सिंह मुकेश जैन सहित दर्जनों भक्त मौजूद रहे।
शनि शांति हवन: शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभावों को दूर करने के लिए कस्बे स्थित शनि मंदिर, एवं रायपुर शनि मंदिर ,हरसाना शनि मंदिरों, में विशेष हवन और जाप किया गया।
पीपल की पूजा: शनि देव की कृपा पाने के लिए संध्या समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक भी जलाए गए ।और लोगों द्वारा परिक्रमा  दी गई।
दान-पुण्य और भंडारा: गरीबों को काले वस्त्र, लोहे के बर्तन, काले तिल और उड़द की दाल का दान भी धर्मार्थ लोगों द्वारा किया गया।
शनिचरी अमावस्या पर आज शनि मंदिरों में मेलों जैसा माहौल रहा। हजारों दर्शनार्थियों ने क्षेत्र के विभिन्न शनि मंदिरों में दर्शन लाभ लिया।
सूर्यपुत्र शनिदेव की जयंती के इस अवसर पर मंदिरों में आज उत्सवी उल्लास छाया रहा, जहाँ यज्ञ-अनुष्ठानों के साथ कई आयोजन आयोजित किए गए। दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें लगी और शनि मंदिरों में तेल-तिल के साथ पवित्र जल से अभिषेक किया गया।
योग शिक्षक पंडित लोकेश कुमार ने बताया कि  ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि 16 मई को सुबह 5.11 बजे से शुरू हुई। उदयातिथि में अमावस्या होने से इसी दिन एक मत से शनि जयंती मनाई जा रही है।इसके चलते स्नान-दान और पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा क्षेत्र के विभिन्न शनि मंदिरों में शनि महाराज की पूजा अर्चना की गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................