गाेडवाड़ मेवाडा कलाल िवकास समिति की प्रथम बैठक में समाजहित में 14 प्रस्ताव लिए

समाज काे प्रगति के पथ पर अग्रसर रखने स्वार्थ से ऊपर उठकर समाजहित में कार्य करने हाेंगे- हरिशंकर मेवाड़ा

Jul 6, 2025 - 13:47
 0
गाेडवाड़ मेवाडा कलाल िवकास समिति की प्रथम बैठक में समाजहित में 14 प्रस्ताव लिए

सुमेरपुर (बरकत खान)  निंबेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित मेवाड़ा समाज धर्माशाला में रविवार काे गाेडवाड़ मेवाडा कलाल िवकास समिति की प्रथम अाम बैठक अध्यक्ष एडवाेकेट प्रकाशचंद गहलाेत की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि कांग्रेस विधानसभा सुमेरपुर प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा के सानिध्य मेें अायाेजित हुई। बैठक का शुभारंभ भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में समाज हित पर सर्वसम्मति से 14 प्रस्ताव पारित किए गए। 
अध्यक्ष गहलाेत ने बताया कि बैठक में निम्बेश्वर महादेव समाज धर्मशाला के जीर्णाेद्धार, फालना छात्रावास में नवीन कमराें का निर्माण, मुंडारा स्थित भामाशाहाें द्वारा दी गई भूमि पर वाड़ी निर्माण पर विकास करवाने, शिक्षा काे लेकर जरूरत मंद हाेनहार छात्राें के लिए अाॅनलाईन प्राेजेक्ट व काेचिंग की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए शिक्षा समिति का गठन करने, समाज के बुजूर्गाे की सलाहकार समिति का गठन करने, समाज सुधार व एकजुटता सहित कई अावश्यक निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। इस अवसर पर समिति कार्यकारिणी में महामंत्री पद पर गिरधारीलाल मेवाड़ा मुंडारा, काेषाध्यक्ष हरिश मेवाड़ा सांडेराव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र मेवाड़ा सेमड़, उपाध्यक्ष भरत मेवाड़ा पावा काे मनाेनीत किया गया। बैठक में भामाशाह धनराज लुणावा, डालचंद मदराड़ा का बहुमान किया। छात्रावास संचालक नरेन्द्र गहलाेत ने हिसाब-किताब नए अध्यक्ष काे पेश किया।

स्वार्थ से ऊपर उठकर समाजहित में कार्य करने हाेंगे- हरिशंकर मेवाड़ा
बैठक काे संबाेधित करते हुए मुख्य अतिथि हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि समाज से ऊपर काेई नहीं हैं। हम सभी मिलकर समाज काे नई ऊंचाईयां प्रदान करने में सहयाेग प्रदान करें। मैं हमेशा समाज की भावनाअाें के साथ खड़ा हूं। नि: संकाेश गहलाेत पहले अध्यक्ष हैं जाे िनष्पक्ष तरीके से धरातल पर समाज काे अागे ले जाने का कार्य कर रहें हैं। यह उनके कार्याें से अभी दिखने लग गया हैं। उन्हाेंंने युवाअाें काे साेच, समझ कर व साेशल मीडिया का उपयाेग करते हुए समाज काे अग्रसर रखने की बात कही। हमें समाज की एकजुटता, शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर रखने व सकारात्मक सोच के साथ समाज काे प्रगति के पथ पर ले जाने स्वार्थ से ऊपर उठकर समाजहित में कार्य करने हाेंगे। उन्हाेंने कहा कि हमारा गाेडवाड़ परगरा पहला एेसा परगना था जिसने सर्व प्रथम सामूहिक विवाह अायाेजित करवाया था अाैर अभी गत दिनाें पुरे पाली जिले से समाज के अग्रणी व प्रवासी सैकड़ाें समाज बंधुअाें की माैजूदगी में लाेकतांत्रिक तरीके से पारदर्शिता के साथ करवाए गए समिति के चुुनाव में 825 समाजजन ने मतदान कर प्रकाशचंद गहलाेत काे सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना हैं। अब हमारा भी दायित्व बनता हैं कि सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष के साथ कंधा से कंधा मिलाते हुए समाज हित काे सर्वाेपरि रखते हुए सदैव कार्य करना हाेगा। समाज एकजुट रहेगा ताे ही समाजहित के कार्य हाेंगे। उन्हाेंने अध्यक्ष से भी अाग्रह किया कि गाेडवाड़ समाज के अध्यक्ष हाेने के नाते सहन शक्ति रखकर जनहित के कार्य करने हाेंगे तभी समाज काे मजबूती मिलेगी। सभी समाजजन काे साथ लेकर कार्य करना हाेगा। मंच संचालन प्रकाश कुमार मेवाड़ा मुंडारा ने किया। इस माैके पर धनराज मुंडारा, हजारीमल बिसलपुर,हस्तीमल सुमेरपुर, बाबुलाल चाणाैद, सुखदेव काेसेलाव, राजुभाई काेसेलाव, रजनीश दादाई, प्रताप बिसलपुर, संजयपाल सांडेराव, किशाेर कुमार सांडेराव, भैरूलाल करदा, अानदं मेवाड़ा देसूरी, शांतिलाल घाणेराव, माेहनलाल मुंडारा, प्रदीप मेवाड़ा बीजापुर सहित देसुरी, सांडेराव, घाणेराव, सादड़ी, नाडाेल, सायरा, सेमड़, पावा, सुमेरपुर शिवगंज, फालना, रानी सहित अन्य क्षेत्राें से समाजजन ने भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................