दुजाना ग्राम पंचायत की पहल राजकीय विद्यालय में ओपन जिम लगाने की तैयारी
पाली (राकेश कुमार लखारा) दुजाना ग्राम पंचायत द्वारा विकास सूची के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुजाना (अंग्रेजी माध्यम) मे ओपन जिम लगाने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा जमीन का मौका निरीक्षण किया गया।
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुरेश सिंह राजपुरोहित ने बताया की ग्रामवासियों को अच्छी हेल्थ और फिटनेस मिले जिसके लिए राजकीय विद्यालय में ओपन जिम का निर्माण करवाया जा रहा है जिसमें विद्यालय के छात्र भी जिम का फायदा मिले। निरीक्षण के मौके पर सरपंच प्रतिनिधि गुणराज मीणा, कनिष्ठ सहायक भीमाराम सीरवी, प्रधानाचार्य डुंगाराम राठौड़, शारीरिक शिक्षक किशन सांखला, छगन मीणा, संतोष कुमार मौजूद रहे।

