दहेज के लालची दानवो ने ली फ़िर एक मासूम की जान

Apr 1, 2022 - 20:47
 0
दहेज के लालची दानवो ने ली फ़िर एक मासूम की जान

मेडता सिटी (नागौर, राजस्थान/ तेजाराम लाड़णवा) नागौर जिले की डेगाना तहसील के नीमडी कला गाँव के रहने वाले नंद किशोर तिवाडी पुत्र राजमल तिवाडी ने जब अपनी लाड़ौ सरोज का विवाह आज से करीब 10 वर्ष पुर्व मेडता रोड के समीप रिया श्याम दास के रवि पुत्र मुरली धर उपाध्याय हाल मुकाम अहमद नगर महारास्ट्र के साथ किया तो शायद ही यह सपने मे भी नही सोचा होगा कि  सात जन्म तक अटूट बन्धन निभाने के दावा करने वाले यह दहेज के लोभी भेडीये उनकी लाड़ौ सरोज पर  जुल्मो सितम ढहा कर बेरहमी से गला घोंट कर या जहर देकर मौत के घाट उतार दिया।घटना की जानकारी मिलते ही सरोज का भाई अशोक समेत परिजन अहमद नगर पंहचे मगर तब तक सरोज के ससुर मुरलीधर  सास प्रमा देवी पति रवि सरोज की बेटी और बेटे को लेकर फरार हो गये।  
सरोज के परिजन सरोज की अस्पताल से लाश को लेकर उसकी ससुराल गये।जँहा घर के ताला लगा हुआ मिला। दो दिन तक सरोज के परिजन ने शव का दाह संस्कार नही करने की जिद पर अडे रहने पर  सरोज का पति रवि आया तब मंगलवार की रात  सरोज का दाह संस्कार किया गया।सरोज के भाई अशोक तिवाडी ने बताया कि मेरी बह न सरोज का विवाह 10 साल पहले रवि उपाध्याय के साथ मेरे गाँव मे हुआ।सरोज के एक लडकी और लड़का भी है।पति रवि नशे मे धुत होकर घर से 10 लाख रुपये लाने की मांग करता था।सरोज ने अपने पिता की अर्थिक हालत सही नही होने की दुहाई भी दी।सरोज की सास प्रमा ससुर मुरलीधर और पति रवि के अत्यचार दिन ब दिन बढते गये।सरोज ने अपने भाई अशोक और परिजनो को अत्याचारो के बारे मे जब भी बताया तो सरोज के ससुराल वालो ने आइंदा नही करने की बात कहते हूए माफी मांग लेते थे।गत एक महिने से सरोज अपने पीहर नीमडी ही थी और अचानक उसकी सास और पति रवि ने फोन कर सरोज को अहमद नगर बुलाया।जँहा रविवार की रात मे उसकौ मौत की गहरी नींद मे सूला दिया।सरोज ने रविवार की रात दिल्ली अपने भाई अशोक को फोन भी किया भाई तुम यंहा आ जाऔ यह मुझे जान से मार देंगे।
भाई अशोक ने  सरोज केपति रवि को कहा मे सुबह तक अहमद नगर आ रहा हूँ मेरी बहन को मत मारो। सुबह अशोक के पास सरोज के ससुर का फोन आयाकि सरोज की हार्ट अटेक से मौत हो गई है।अशोक अपने मामा और परिजनो के साथ  हवाई यात्रा से तत्काल दौडा मगर तब तक उसकी लाडली बाहण इस दुनिया से जा चुकी थी।अस्पताल मे लावारिश पड़ी  बहन सरोज के गले पर गहरे निशान और पीठ पर पिटाई के निशान चीख चीख कर सरोज के साथ हूए अत्यचार को बता रहे है।मगर धन बल के आगे सभी सबूत खत्म से होते नजर आ रहे है।सरोज के गरीब परिजनअपने  गुर्जर गोड ब्राह्मण समाज से न्याय की गुहार लगा कर अपराधियो के खिलाफ कडी कार्यवाही की मांग कर रहे है।अहमद नगर की पुलिस भी अपराधियो को खबर लिखे जाने तक पकड नही पाई है।अब सबसे बडा सवाल यह है कि सरोज के पीहर वाले राजस्थान मे रह्ते है और सरोज के ससुराल वाले अहमद नगर महाराष्ट्र मे?  सरोज को न्याय केसे मिलेगा यह चर्चा समूचे इलाके मे जोरदार चर्चा का विषय बनी हूई है।
 गौरतलब है कि समूचे देश से गुर्जर गोड ब्राह्मण समाज के संगठनो के आन्दोलन के बाद अहमद नगर पुलिस ने तीन दिन बाद बुधवार को मामला दर्ज किया है।देश के कोने कोने से सरोज के दहेज लोभी ससुराल वालो को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है