भंवर लाल बुगालिया होंगे खैरथल के डीजे
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के आदेश पर भंवर लाल बुगालिया को खैरथल डीजे पद पर नियुक्त किए हैं। बुगालिया राजस्थान वक्फ न्यायाधिकरण, जयपुर मेट्रोपोलिटन- प्रथम के पद से जिला एवं सेशन न्यायाधीश, खैरथल के पद पर पदस्थापित किए हैं। उधर, जिला प्रशासन उनके कार्यालय व निवास की तैयारी में जुट गया है। सम्भवतः इसी सप्ताह में डीजे कोर्ट खुल जाएगा। बुगालिया पूर्व में किशनगढ़बास में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।