उलाहेडी में पुलिस पहरे में डीएपी खाद का किया वितरण

Aug 28, 2025 - 12:54
 0
उलाहेडी में पुलिस पहरे में डीएपी खाद का किया वितरण

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) समीपवर्ती उलाहेड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति पर शांति पूर्ण माहौल एवं पुलिस पहरे मे डीएपी खाद का वितरण किया गया। संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद खैरथल के निर्देशन मे ग्राम सेवा सहकारी समिति के गत दिनों सील कर डिटेन किये गए डीएपी खाद के 302 कट्टो के गोदाम की सील खोल कर कृषि विभाग, सहकारिता विभाग के अधिकारियों निगरानी एवं पुलिस पहरे मे ग्राम सेवा सहकारी समिति, उलाहेड़ी के व्यवस्थापक सत्यप्रकाश शर्मा के द्वारा समिति के सदस्यों को दो कट्टे प्रति कृषक सदस्य को डीएपी खाद का वितरण किया गया। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि किसान शांतिपूर्वक एक आधार कार्ड पर दो दो कट्टे डीएपी के लेवें। इसके बाद खाद और आएगा, तब और मिल जायेगा। जिले मे आवश्यकतानुसार खाद की सप्लाई हो रही है। राज्य सरकार द्वारा बुवाई के समय तक सभी को खाद उपलब्ध कराया जायेगा। डीएपी खाद वितरण के समय स्वयं संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद, खैरथल, गोपाल लाल मीणा, उपनिदेशक, उद्यान, सहकारिता निरीक्षक खैरथल, नवल सिंह, स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक, कृष्ण कुमार, कैप्टन शीश राम सहित बड़ी संख्या मे सैकड़ो किसान मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................