निःशुल्क नेत्र जांच व रक्तदान शिविर हुआ आयोजित

Jul 14, 2025 - 04:30
 0
निःशुल्क नेत्र जांच व रक्तदान शिविर हुआ आयोजित

बानसूर: (भारत कुमार शर्मा) भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री महेंद्र यादव द्वारा  राजकीय गांधी स्कूल के पास स्थित उनके निजी आवास पर एक विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा, लैंस प्रत्यारोपण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और चिकित्सा लाभ लिया। मिश्री देवी आई हॉस्पिटल के डॉक्टर वीरेंद्र यादव व उनकी टीम द्वारा नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद की पहचान और लैंस प्रत्यारोपण की व्यवस्था की गई। साथ ही, रक्तदान शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। महेंद्र यादव ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से आमजन को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना उनका उद्देश्य है।
वही महेंद्र यादव ने सभी भाजपा पदाधिकारी का राधा गोविंद का दुपट्टा पहन कर स्वागत किया, महेंद्र यादव ने बताया कि राजनीति में आकर लोगों की सेवा करना है इसी के उद्देश्य से मैं आज 30 साल से लोगों की सेवा करता आ रहा हूं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................