नेत्र शिविर में रोगियों का किया गया नेत्र परीक्षण, 32 ऑपरेशन के लिए चयनित

Mar 22, 2026 - 15:18
 0
नेत्र शिविर में रोगियों का किया गया नेत्र परीक्षण, 32 ऑपरेशन के लिए चयनित

वैर (भरतपुर/कौशलेंद्र दत्तात्रेय) कस्वा वैर में अग्रवाल धर्मशाला (पुराना बाजार वैर) में 22 मार्च रविवार को हर बर्ष की भांति 37 वां नि:शुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के छायाचित्र पर  नेत्र कल्याण समिति प्रबंधक डॉ.दिनेश गोयल, अध्यक्ष श्याम सिंह डागुर एवं कोषाध्यक्ष रमेश स्वर्णकार डॉ . रामनिवास राजपूत एवं डॉ.महेश सैनी ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर  किया ।

यह शिविर सेठ रामस्वरूप अग्रवाल लांयस आई हांस्पीटल मण्डावर के द्वारा जिला अंधता निवारण समिति दौसा की स्वीकृति एवं आर्थिक सहयोग से लगाया जा रहा है। शिविर में डॉ.रामनिवास राजपूत एवं डॉ.महेश सैनी के द्वारा नेत्र रोगियों की भली भांति जांच की गई। शिविर में  प्रात: 9 से 1 बजे तक 80 नेत्र रोगियों की जांच व चिकित्सा की गई एवं 32 नेत्र रोगियों को  आपरेशन के लिए  बसों से मण्डावर ले जाकर सेठ रामस्वरूप अग्रवाल लांयस आई हांस्पीटल सरावली मण्डावर में मोतियाबिंद एवं लैंस प्रत्यारोपण आंपरेशन  कराया जाएगा।

पार्षद मुकेश कुमार सैनी ने नेत्र शिविर में नेत्र कल्याण समिति प्रबंधक डॉ दिनेश गोयल, अध्यक्ष श्याम सिंह डागुर, कोषाध्यक्ष रमेश स्वर्णकार, डॉ.रामनिवास राजपूत, डॉ.महेश सैनी डॉ.ओमप्रकाश सैनी पत्रकार शशिकांत शर्मा एवं कौशलेंद्र दत्तात्रेय का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया।समिति के प्रचार मंत्री इजी.मोहित गोयल ने बताया कि सभी भर्ती हुए रोगियों को बसों द्वारा आना- जाना, आंपरेशन , लैंस, बिस्तर, भोजन (दूध- दलिया), चश्मा तथा घर पर प्रयोग हेतु दवाईयां आदि सभी कुछ नि:शुल्क देने की व्यवस्था रहेगी।

इस शिविर की व्यवस्था में नेत्र कल्याण समिति की प्रबंध कार्य कारणी कमेटी अध्यक्ष श्याम सिंह डागुर, उपाध्यक्ष एवं प्रबंधक डॉ .दिनेश चन्द गोयल, सचिव डॉ.पंकज गोयल, कोषाध्यक्ष रमेश स्वर्णकार  तथा अन्य सदस्यगण त्रिलोक चंद गोयल,छैलविहारी गोयल, संजय कुमार इंजी.मोहित गोयल ने शिविर में रोगियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए रोगियों को भली भांति पंक्तिबद्ध कर माकूल व्यवस्था कर नेत्र रोगियों का सफल परीक्षण कराया गया।नेत्र कल्याण समिति प्रबंधक डॉ.दिनेश गोयल ने बताया कि ‌शिविर में 80 रोगियों की सुगर जांच, वीपी जांच,खून जांच नि:शुल्क की गई। आपरेशन के लिए 32 चयनित रोगियों को बसों के द्वारा मण्डावर ले जाया गया है जहां मोतियाबिंद एवं लैंस प्रत्यारोपण आंपरेशन, खाने पीने की व्यवस्था एवं बसों द्वारा ले जाने की नि: शुल्क व्यवस्था रहेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है