शहर वैर को रखा जाए स्वच्छ - विष्णु महावर, ईओ जितेन्द्र गर्ग बोले सरकारी योजना का लाभ उठाए

Oct 18, 2025 - 13:18
 0
शहर वैर को रखा जाए स्वच्छ - विष्णु महावर, ईओ जितेन्द्र गर्ग बोले सरकारी योजना का लाभ उठाए

हलैना (विष्णु मित्तल) नगर पालिका वैर के चेयरमेन विष्णु महावर एवं अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र गर्ग सहित पार्षदगणों ने दीपावली पर्व को मद्देनजर रखते हुए शहर के बाजार,समस्त वार्ड और नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले अन्य स्थानों का निरीक्षण किया और शहर के लोगों से दीपावली की राम-राम करते हुए शहर की स्वच्छता, रोशनी, सार्वजनिक स्थल देखे,जिन्होने शहर के लोगों से स्वच्छ व स्वस्थ रहने की अपील की। नगर पालिका के चेयरमेन विष्णु महावर ने कहा कि शहर स्वच्छ रहेगा,तो सभी लोग निरोगी होंगे और पर्यावरण भी शुद्व रहेगा। हम सभी को मिल कर शहर को स्वच्छ रखना चाहिए,कचरा डालने के लिए नगर पालिका के द्वारा लगाए कचरा पात्र और घूमन्तु कचरा वाहनों का उपयोग किया जाए। उन्होने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उठाए,जिसकी जानकारी के लिए नगर पालिका के जनप्रतिनिधी,अधिकारी व कर्मचारियों से सम्पर्क करे। जो आपको सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। इधर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र गर्ग ने कहा कि सरकार और नगर पालिका आमजन को वेहतर सफाई,रोशनी,पेयजल,सडक, विकास,सुरक्षा आदि प्रदान कर रही है,जिनका लाभ उठाए और सरकारी योजनाओं से लाभाविन्त होंवे। उन्होने लोगों से आव्हान किया कि दीपावली पर्व पर नगर पालिका रोषनी,सफाई आदि पर विशेष ध्यान दे रही है,सफाई व्यवस्था कायम रखने के लिए कचरा पात्र व कचरा वाहनों का उपयोग करे,कही गन्दगी नजर आए,उसकी सूचना अवश्य दें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................