हाईकोर्ट के सम्मान में न्यायिक कर्मचारी मैदान में की तर्ज पर तीसरे दिन राजगढ़ में भी न्यायिक कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ शाखा अलवर के निर्देशन में हाईकोर्ट के सम्मान में न्यायिक कर्मचारी मैदान में की तर्ज पर अधीनस्थ जिला न्यायालय के कर्मचारीगणों के कैडर के पुर्नगठन किए जाने हेतु राजगढ़ अधीनस्थ न्यायिक कर्मियों द्वारा 21जुलाई सोमवार को तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा।इस अवसर पर कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर नारेबाजी करते हुए धरना देकर प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर बिजेंद्र शर्मा,नारायण लाल सैन, भुवनेश शर्मा, गिर्राज प्रसाद शर्मा, दीनदयाल शर्मा, राजाराम मीणा, रतन लाल कोली, सुमन शर्मा, रामबीर रेबारी, दिनेश सैनी, मनीष शर्मा, राजेश शर्मा, मनोज नरुका, देवेंद्र मीणा, हेमन्त मीणा, अभिनंदन शर्मा, गंगाप्रसाद मीणा, संतोष प्रजापत, लाड़बाई, दीनदयाल सैनी सहित अन्य न्यायिक कर्मचारी मौजूद थे।