खंडेलवाल वैश्य महिला मंडल ने मनाया तीज उत्सव
रैणी (अलवर/ महेश चन्द मीना) श्री खंडेलवाल वैश्य महिला मंडल,भिवाड़ी का रविवार को जैन शिकंजी होटल में तीज उत्सव मनाया।कार्यक्रम की शुरुआत समाज के अध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, महिला अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, युवा अध्यक्ष राहुल खंडेलवाल, निशा मोदी, वंदना, महेंद्र खंडेलवाल, नीरज झालानी, बरखा, नेहा लोहिया ने दीप प्रज्वलन कर की। महिला मंडल अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ने सभी जोड़ों का परिचय कराया।
पति -पत्नी ने आपस में चॉकलेट से मुंह मीठाकर एक दूसरे को तीज की शुभकामना दी। पति ने पत्नी के हाथ पर मेहंदी लगाई। कार्यक्रम में तीज के राजस्थानी गीतों पर एकल व ग्रुप डांस किया। तीज उत्सव की मुख्य अथिति स्नेहा जैन ने तीज प्रतियोगिता में पारुल खंडेलवाल को मिसेज तीज विजेता व शालू खंडेलवाल को उप विजेता घोषित किया ।
कार्यक्रम में कृष्णा अनिल गुप्ता,रेणु अशोक खंडेलवाल,बरखा नीरज झालानी,नेहा अमित लोहिया,प्रीति विष्णु लाभी ,आँचल आकर्ष खंडेलवाल,शालू हितेश खण्डेलवाल, वंदना विपुल, प्रिया विपिन गुप्ता, भावना राहुल खंडेलवाल, मीनाक्षी दीपक खंडेलवाल, निशा रवि मोदी, कल्पना सुनील खंडेलवाल, दीप्ति नितेश गुप्ता ,पारुल पीयूष खंडेलवाल, सरोज सुनील खंडेलवाल हीना रवि झालानी,करुणा उमेश गुप्ता, सीमा मनीष खंडेलवाल, राधा विनोद गुप्ता, प्रेरणा विशेष मोदी,वंदना विजय गुप्ता ,सपना ललित खंडेलवाल,संतोष महेंद्र खंडेलवाल, कीर्ति राहुल झालानी, भूमि विकास मोदी, नीतू अमित खंडेलवाल, रेणु ताराचंद खंडेलवाल,मुस्कान रौनक, उमा रवि खण्डेलवाल, एकता अरुण खण्डेलवाल,प्रतिभा कपिल खंडेलवाल,नेहा उपेन्द्र खंडेलवाल,ज्योति राहुल गुप्ता,मधु राजकुमार, गायत्री गिरिराज प्रसाद, निशा संजय गुप्ता, मीना योगेश गुप्ता, भावना राहुल खंडेलवाल, नेहा अंकित खंडेलवाल, रिया पंकज नाटाणी ने भाग लिया। कार्यक्रम के अन्त में महिला अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ने सभी का धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया। मिडिया को यह सारी जानकारी समाज के अध्यक्ष अशोक खंडेलवाल के द्वारा दी गई है।


