कांवड़ियों के ट्रक में दौड़ा-करंट, दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत: 30 से ज्यादा झुलसे, 3 की हालत गंभीर

Jul 23, 2025 - 05:13
Jul 23, 2025 - 15:06
 0
कांवड़ियों के ट्रक में दौड़ा-करंट,  दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत: 30 से ज्यादा झुलसे, 3 की हालत गंभीर

अलवर (राजस्थान) लक्ष्मणगढ तहसील क्षेत्र के ग्राम बिचगावा में कावड चढ़ाने जाते समय बुधवार सुबह 7.30 बजे के बिजली के तार छूने से दिल दहला देने वाला हादसा हो गया।  बिचगांव में कावड़ यात्रा के निकलने पर 11000 केवी लाइन का तार टूटने से दो कावड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। 30 कावड़िया घायल हैं जिनमें 6 को अलवर रैफर कर दिया गया है तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के शव लक्ष्मणगढ़  सीएससी में सुरक्षित रखवाए गए हैं इधर गड़ीसवाईराम सीएचसी में 10 से अधिक लोग भर्ती हैं ।

हादसे के बाद बुधवार सुबह से बड़ी संख्या में लोग सड़क पर जमा हैं। मौके पर तहसीलदार सहित कई अधिकारी मौजूद हैं और लोगों कसे समझाइश की जा रही है।
सभी कांवड़िये एक ही गांव के रहने वाले - इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने लक्ष्मणगढ़ मंडावर मार्ग पर जाम लगा दिया है। मौके पर स्थानीय प्रशासन उपखंड अधिकारी तहसीलदार मय चार स्थानों की पुलिस पहुंच चुकी हैं ग्राम बीचगवां के लोगों ने बताया कि सुबह बड़े ट्रक से कावड़ यात्रा के लोग गांव पहुंचे तार बिजली के नीचे होने से 11000 केवी बिजली लाइन के तार ट्रक को छू जाने से गाड़ी में करंट दौड़ गया जिसमें गोपाल पुत्र लालाराम उम्र 22 वर्ष सुरेश प्रजापत पुत्र कजोड़ी राम  40 वर्ष की मौत हो गई। तथा चार कावड़िया गंभीर हालत में है जिनको अलवर रैफर कर दिया गया है 21 कावड़िया घड़ी सवाईराम एवं तीन लक्ष्मणगढ़ हॉस्पिटल में भर्ती हैं ‌। मौके पर तहसीलदार सहित कई अधिकारी मौजूद हैं और लोगों कसे समझाइश की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................